शीतकालीन सत्र में बदली नजर आई हरियाणा विधानसभा, हर सदस्य की सीट पर टैबलेट्स... 100 रूपये में खाने की थाली

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हर सदस्य की सीट पर टैबलेट्स लगे हुए हैं और कार्यवाही का सीधा प्रसारण सदस्य के नाम के साथ लाइव दिखाया गया। लोकसभा की तर्ज हर प्रकार के विधायी कार्य आरम्भ करने की भी शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष ने की है। विधानसभा को पेपर लैस किया गया है। लोकसभा की तर्ज पर सदस्यों के लिए पेड भोजन की व्यवस्था की गई है।

By  Vinod Kumar December 26th 2022 05:39 PM

चण्डीगढ़: हरियाणा विधानसभा के आज से आरम्भ हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही लोकसभा की तर्ज पर देखने को मिली। हर सदस्य की सीट पर टैबलेट्स लगे हुए हैं और कार्यवाही का सीधा प्रसारण सदस्य के नाम के साथ लाइव दिखाया गया।

सदन के नेता व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने पिछले तीन साल से विधानसभा की कार्यवाही लोकसभा की तर्ज पर शुरू करवाई है। पिछले वर्ष बजट सत्र के दौरान सदन की तदर्थ कमेटियों के माध्यम से बजट पारित करवाकर एक नई पहल की थी, जिसकी सदन के सभी सदस्यों ने सराहना की थी।

लोकसभा की तर्ज हर प्रकार के विधायी कार्य आरम्भ करने की भी शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष ने की है। विधानसभा को पेपर लैस किया गया है। शीतकालीन सत्र में निश्चित रूप से हरियाणा विधानसभा बदली बदली नजर आई है। विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी अध्यक्ष ने ड्रेस कोड लागू किया है। अब कोई भी सदस्य कर्मचारियों को उनकी ड्रेस के अनुसार पहचान सकता है।

लोकसभा की तर्ज पर सदस्यों के लिए पेड भोजन की व्यवस्था की गई है और कोई भी सदस्य मात्र 100 रूपये में स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकता है। शीतकालीन सत्र के दौरान बाजरे की रोटी व चूरमा को व्यंजनों में शामिल किया गया है।

Related Post