झज्जर में करेंगे सैनिक स्कूल बनाने की कोशिश, हरियाणा की हवाओं में वीरता की गाथाएं: राजनाथ

By  Vinod Kumar November 13th 2022 02:25 PM

झज्जर/प्रदीप धनखड़: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज झज्जर पहुंचे। झज्जर के कुलाना गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मनोहर लाल के झज्जर दौरे से लोगों को काफी उम्मीद थी। 

राजनाथ सिंह ने झज्जर के मातनहेल में सैनिक स्कूल बनने का रास्ता साफ करने की कही की बात कही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा की हवाओं में वीरता की गाथाएं तैरती रहती हैं। अगर पॉलिसी के हिसाब से संभव हुआ तो झज्जर में सैनिक स्कूल बनवाने की कोशिश करेंगे। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान की ऐसी भव्य प्रतिमा आज पहली बार देखी। भारतीय इतिहास के महानायक पृथ्वीराज चौहान को नमन। बीजेपी सरकार ने देश मे संस्कृति को एक बार फिर जगाने का काम किया है। हम भारत और भारतीयों की जड़ों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आज भारत कमजोर नहीं रहा, अब भारत ताकतवर हो चुका है। भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकवाद का खात्मा किया है। आजाद भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा ने बहुत सारे वीरों को पैदा किया है। जिन्होंने सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत अपने पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध रखना चाहता है। 

राजनाथ नाथ सिंह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन भारत मे होने जा रहा है। इस सम्मेलन के चिन्ह में कमल का फूल होने पर भी लोग आपत्ति कर रहे हैं, लेकिन भारत का राजकीय पुष्प कमल है। देश अर्थव्यवस्था के मामले में पहले 10वें नम्बर पर था, लेकिन अब हमने 5वां स्थान हासिल कर लिया है। 2047 आते-आते भारत अमेरिका और चीन को पछाड़कर अर्थव्यवस्था के मामले में पहले नम्बर पर पहुंच जाएगा।


 

Related Post