अमेरिका में चीनी न्यू ईयर पर फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली...10 की हुई मौत

अमेरिका में कैलिफोर्निया के मोटेरे पार्क (Monterey Park ) में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में लगभग 16 लोगों को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से 10 लोगों की मौत हुई है। कैलिफोर्निया में लॉस एंजलिस काउंटी के मोटेरे पार्क में चीनी न्यू ईयर पर समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे

By  Vinod Kumar January 22nd 2023 03:40 PM

अमेरिका में कैलिफोर्निया के मोटेरे पार्क (Monterey Park ) में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में लगभग 16 लोगों को गोली लगने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से 10 लोगों की मौत हुई है। 

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में लॉस एंजलिस काउंटी के मोटेरे पार्क में चीनी न्यू ईयर पर समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई है। मॉन्टेरी पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी की सिटी है। ये लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 11 किमी की दूरी पर स्थित है।

कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बताया गया है कि ये मामला रंगभेद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हुई। इसमें 17 साल का एक चीनी मूल का युवक भी मारा गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय तेज आवाज में संगीत बज रहा था, इसी कारण फायरिंग का पता नहीं चल पाया। भीड़ में जब कुछ घायलों को इधर-उधर भागते देखा गया तो लोगों को फायरिंग की जानकारी हुई। 

इसके पहले भी इस इलाके में लोकल व्हाइट सोसायटी और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हो चुकी है। पिछले साल एक ऐसी ही घटना में 5 लोग मारे गए थे। इससे पहले सोमवार को भी कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में हुई फायरिंग में 17 साल की मां और छह महीने के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग बताया था।


Related Post