गुरुकुल संचालक पर लगा महिला से रेप का आरोप, इलाज करवाने के लिए गई थी पीड़िता

पाली गांव में स्थित गुरुकुल के संचालक पर महिला ने यौन शोषण, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि नशीली दवाई देकर उसके साथ रेप किया गया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया। वहीं पुलिस द्वारा जांच के लिए गुरुकुल के कमरों को सील कर पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं।

By  Vinod Kumar January 15th 2023 12:50 PM

महेंद्रगढ़/नितिन शर्मा : पाली गांव में स्थित गुरुकुल के संचालक पर महिला ने यौन शोषण, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गुरुकुल संचालक को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला का आरोप है कि जनवरी 2022 में वो महेंद्रगढ़ के पाली गांव स्थित गुरुकुल में अपना उपचार कराने और पंचगव्य औषधि का प्रशिक्षण लेने गई थी। गुरुकुल संचालक कमलकांत ने उसे कुछ दिन वहां रुकने के लिए कहा। वहां रुकने के दौरान उसके खाने में नशीली दवाई देकर उसके साथ रेप किया गया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया। अप्रैल 2022 में जैसे-तैसे वहां से भागकर अपने घर पहुंची। 

महिला का आरोप है कि घर आने पर गुरुकुल संचालक ने कई बार फोन कर वापस आने का दबाव बनाया। शारीरिक शोषण व मानसिक प्रताड़ना के बाद वह बीमार रहने लगी। बार-बार फोन करके उसपर लगातार दबाव बनाने के कारण वो 8 जनवरी को गुरुकुल पहुंची। यहां गुरुकुल संचालक और उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे चाय पिलाई और उसके बाद वो बेहोशी की हालत में चली गई। बेहोश होने के बाद उसकी आंख अस्पताल में खुली। 

वहीं पुलिस द्वारा जांच के लिए गुरुकुल के कमरों को सील कर पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। शुक्रवार को सदर थाना प्रभारी मूलचंद व जांच अधिकारी उप निरीक्षक नीलम ने गुरुकुल पहुंचकर वहां तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की। ग्रामीणों ने गुरुकुल के बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गुरुकुल में कई जहरीली दवाईयां है, अगर बच्चों ने गलती से किसी दवाई का सेवन कर लिया तो ये खतरनाक हो सकता है। 

वहीं, ग्रामीणों ने गुरुकुल को हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस अगर गुरुकुल को नहीं हटाती है तो ग्रामीण खुद इसे हटा देंगे। इसके साथ ही यहां बंधी गायों के लिए चारा नहीं हैं। इन्हें यहां दूसरी गौशाला में भेजा जाए। 


 


Related Post