हमीरपुर में 2 कमरों के कच्चे स्लेट पोश मकान में लगी आग, सरकारी टीचर जला जिंदा

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक कच्चे मकान में आग लगने से सरकारी टीचर की जिंदा जलने से मौत हो गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

By  Rahul Rana April 13th 2023 12:31 PM

ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में एक सरकारी टीचर की जिंदा जलने से मौत हो गई । 


एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कांगू क्षेत्र की सनाही पंचायत के गांव चलैली से सामने आया है। आग वीरवार की सुबह साढ़े 3 बजे के करीब लगी। कच्चे मकान में दो कमरे थे। दोनों पर स्लेट लगे हुए थे। हादसे में अशोक कुमार 57 वर्षीय बुरी तरह से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  



आपको बता दें कि शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। मृतक अशोक कुमार अगले साल रिटायर होने वाला था। उसका बेटा सिंगापुर में रहता है और बेटी बलदेव शर्मा जो पूर्व में विधायक रह चुके हैं उनकी बहू है। 


मृतक अशोक कुमार की पत्नी को सुनीता देवी को सरकार द्वारा 25 हजार की फौरी राहत राशि दे दी गई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Related Post