गुरुग्राम में चाय बनाते समय हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, जमींदोज हुआ पूरा मकान

गुरुग्राम के पटौदी विधानसभा के गुडयाना गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक बुजुर्ग महिला और गाय के झुलसने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना सुबह लगभग सवा छ: बजे की है। बुजुर्ग महिला सुबह रसोई घर में चाय बनाने के लिए गई थी। माचिस जलाते ही जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान ही जमींदोज हो गया।

By  Vinod Kumar January 13th 2023 05:48 PM

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: पटौदी विधानसभा के गुडयाना गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक बुजुर्ग महिला और गाय के झुलसने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है, जबकि गाय को झज्जर गोशाला में भेजा गया है। 

वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना सुबह लगभग सवा छ: बजे की है। बुजुर्ग महिला सुबह रसोई घर में चाय बनाने के लिए गई थी। माचिस जलाते ही जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान ही जमींदोज हो गया। इसके साथ ही मकान में आग भी लग गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल पहुचाया, जहां से उसे सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने घर मे बंधी गाय को झज्जर गोशाला में इलाज के लिए भेजा। गाय हादसे में 40 प्रतिशत तक झुलस गई है। 

ग्रामीणों की माने तो सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।  

Related Post