PM Modi Mann Ki Baat: हमारी रगों में है लोकतंत्र, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने आज महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम (Mann Ki Baat 2023) के 97वां एपिसोड था। पीएम ने कहा कि हमारी रगों में लोकतंत्र है और भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमारी रगों में लोकतंत्र बसा है।

By  Vinod Kumar January 29th 2023 12:35 PM

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने आज महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम (Mann Ki Baat 2023) के 97वां एपिसोड था। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के बारे में पीएम मोदी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमारी रगों में लोकतंत्र है और भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।

गणतंत्र दिवस समारोह के कई पहलुओं की तारीफ हो रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमारी रगों में लोकतंत्र बसा है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कृति ही लोकतांत्रिक हैं। जमीनी स्तर पर अपने समर्पण और सेवा-भाव से उपलब्धि हासिल करने वालों को People’s Padma को लेकर भी कई लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों की है। आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है और चुनौतिपूर्ण भी है, लेकिन इसके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। 

पीएम मोदी ने मन की बात में पीएम UNO की ओर से घोषित किए गए इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत के प्रस्ताव पर योगा की तरह ही  मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है, जिस तरह लोगों ने व्यापक स्तर पर सक्रिय भागीदारी करके योग और fitness को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है उसी तरह millets को भी लोग बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं। बड़े पैमाने पर मिलेट्स को लोग अपना रहे हैं। खाने-पीने में लोग इसे शामिल कर रहे हैं। इससे छोटे किसान उत्साहित हैं। दुनिया अब इसका महत्व समझने लगी है। मिलेट्स को बाजार तक पहुंचाने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान गणतंत्र दिवस की चर्चा कर रहे हैं, तो मैं यहां एक दिलचस्प किताब का भी जिक्र करूंगा। कुछ हफ्ते पहले ही मुझे मिली इस किताब में एक बहुत ही रोचक विषय पर चर्चा की गयी है। इस किताब का नाम इंडिया द मडर ऑफ डेमोक्रेसी किताब है और इसमें कई बेहतरीन विषय हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि ई-वेस्ट को ठीक से व्यवस्थित नहीं किया जाता है और इसी के कारण यह हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। पीएम ने कहा कि अगर सावधानीपूर्वक इसको रिसाईकल और पुन: उपयोग किया जाए तो यह अर्थव्यवस्था की बहुत बड़ी ताकत बन सकता है। जब भी कोई नई डिवाइस खरीदता है या फिर अपनी पुरानी डिवाइस को बदलता है, तो यह ध्यान रखना जरूरी हो जाता है कि उसे सही तरीके से डिस्कार्ड किया जाता है या नहीं। अगर E-Waste को ठीक से डिस्पोज नहीं किया गया, तो यह, हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा सकता है।


Related Post