PTC News
Search

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया

हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया।

By  Rahul Rana October 6th 2023 06:01 PM

ब्यूरो : हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया। 




भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा। इसी के साथ भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 8 मेडल जीत लिए है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।


भारतीय एथलीट अपनी शानदार और उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ चल रहे एशियाई खेलों में अपना दबदबा बनाए हुए हैं और यह देश भर में उभरते एथलीटों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है। एथलीटों की अटूट प्रतिबद्धता और उत्साह ने भारतीय खेलों में उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया है जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत है।


Related Post