खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को लेकर जींद पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर जींद पुलिस एलर्ट मोड़ पर है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जींद से लगते पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। जींद पुलिस की कई टीमें बार्डर पर तैनात हैं। पंजाब से आने वाली सभी गाड़ियों की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार दबिस दे रही है।

By  Jainendra Jigyasu March 19th 2023 08:42 PM

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर जींद पुलिस एलर्ट मोड़ पर है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जींद से लगते पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। जींद पुलिस  की कई टीमें बार्डर पर तैनात हैं। पंजाब से आने वाली सभी गाड़ियों की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार दबिस दे रही है।  भागते वक्त अमृतपाल सिंह ने जिन गाड़ियों का इस्तेमाल किया था, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।  अमृतपाल के कुछ सहयोगियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उन से पूछ-ताछ चल रही है।  

अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा और पंजाब पुलिस दोनों ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है। ऐसे में पंजाब पुलिस राज्य में आने वाली बस, कार, ट्रक सहित सभी वाहनों को सख्ती से चेक कर रही है जिससे कोई लापरवाही ना हो सके। जींद पुलिस ने अपने जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ तैनात किया हुआ है। 

 पुलिस ने अब तक अमृतपाल सिंह के 20 साथियों को गिरफ्तार किया कर लिया है। पंजाब सरकार ने सोमवार को इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया है। अमृतपाल सिंह अभी भी फरार चल रहा है लेकिन अमृतपाल सिंह के पिता ने दावा किया है कि पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन बता नहीं रही है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 से 7 बंदूकधारियों को भी गिरफ्तार किया है। 

ज्ञात हो कि जालंधर जिले में अमृतपाल सिंह के काफिले को रोका गया था जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके बाद से पुलिस एलर्ट पर है और लगातार दबिस दे रही है। 

Related Post