PTC News
Search
🔍 Search

डराने लगे कोरोना के आंकड़े, पिछले 24 घंटे में केस हुए चार हजार के पार, एक्टिव केस भी बढ़े

देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4435 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

By  Rahul Rana April 5th 2023 11:30 AM -- Updated: April 5th 2023 01:05 PM

ब्यूरो: कोरोना के नए आंकड़े अब डराने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 4435 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि 6 महीने पहले यानि 28 सितंबर को चार हजार से ज्यादा केस आए थे। ऐसे में केसों की बढ़ौतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर हरकत में आ गया है।

बज गई खतरे की घंटी ! 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर खतरे की घंटी बजते हुए नज़र आ रही है। एक तरफ जहां लगातार मामले बढ़ रहें हैं तो वहीं दूसरी तरफ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। नए केस सामने आने के बाद पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड टूट गया है। 


राजधानी में भी बढ़ने लगे मामले 

आंकड़ों की माने तो पिछले 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में 521 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले दिल्ली में 7 महीने पहले कोरोना ने 500 का आंकड़ा पार किया था। हालांकि विभाग द्वारा दिल्ली में एक बैठक का आयोजन भी किया गया था। जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की गई थी। लेकिन आंकड़े देख ऐसा लग रहा है कि उस बैठक में कोई ऐसा निर्णय नहीं लिया गया। जिससे कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाई जा सके। 

एक्टिव केसों की बढ़ने की लगी संख्या

एक तरफ जहां देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार से ज्यादा हो गई है। 


हालांकि विभाग द्वारा वैक्सीनेशन पर पूरा जोर दिया जा रहा है। ताकि समय रहते ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके और कोरोना के बढ़ते मामलों को कम किया जा सके।  

Related Post