फिर खाकी हुई बदनाम! पुलिसकर्मी ने 50 बार लूटी युवती की इज्जत

यूपी के लखनऊ में एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। लखनऊ में एक युवती ने पुलिसकर्मी पर 50 बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। लखनऊ की रहने वाली पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस लाइन कानपुर में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

By  Vinod Kumar December 27th 2022 12:47 PM

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। लखनऊ में एक युवती ने पुलिसकर्मी पर 50 बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिस कर्मी कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

लखनऊ की रहने वाली पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि एक संस्थान में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात प्रयागराज निवासी सिपाही सुनील कुमार सिंह से हुई। सुनाली कुमार कानपुर देहात में पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात है। दोनों के बीच धीरे धीरे व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। 

सुनील ने उसे बताया था कि वो अविवाहित है। कुछ समय बाद बह उसके कमरे पर भी आने-जाने लगा। उसने उसे शादी करने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर वो शादी के लिए तैयार हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी ने अलग-अलग तरीके का प्रलोभन देकर जबरदस्ती उससे संबंध बनाए। आरोपी पुलिसकर्मी उसे धमकी देकर भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

पीड़िता ने कहा कि पुलिस कर्मी ने लगभग उससे 50 से अधिक बार शारीरिक संबंध बनाए। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा, जब उसने आरोपी पुलिसकर्मी सुनिल से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही सुनील ने धमकी देते हुए कहा  कि वह पुलिस में है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इसके बाद पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलसि ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Related Post