पिस्टल लेकर पेट्रोल पंप लूटने आए लूटेरे को सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, मौके पर मौत

By  Vinod Kumar October 31st 2022 03:07 PM

पंजाब के अमृतसर में रविवार देर रात पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों पर सिक्योरिटी गार्ड ने गोलियां बरसां दी। लुटेरों पिस्टल लेकर बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप लूटने आए थे। पिस्टल के दम पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पैसे लूटने की कोशिश कर रहे थे। इतने में सिक्योरिटी गार्ड ने लुटेरों पर गोलियां दाग दीं।

सिक्योरिटी गार्ड की गोली एक लुटेरे के सीने में जा लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सिक्योरिटी गार्ड को गोलियां बरसाते देख बाकी लुटेरे फरार हो गए। इसी पेट्रोल पंप से कुछ सप्ताह पहले लुटेरे 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। 

जानकारी के मुताबिक घटना देर रात अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास मल्लियां गांव में बने पेट्रोल पंप की है। रात नौ बजे के करीब बाइक पर दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने उतरकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी और पैसे छीन लिए। लूटेरा पैसे छीनने के लिए दूसरे कर्मचारी की तरफ गया, इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक से फायर कर दिए। गोली सीधे लुटेरे की छाती में जा लगी। 

गोली लगने के बाद लुटेरे ने भी फायर की कोशिश की, इतने में सिक्योरिटी गार्ड ने दूसरा फायर भी कर दिया। इतने में उसका दूसरा साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि 14 अक्तूबर को भी यहां लूट हुई थी, लेकिन पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ पाई थी।

Related Post