श्रद्धा मर्डर केस: आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से श्रद्धा की अंगूठी बरामद, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस को मिला

By  Vinod Kumar November 28th 2022 04:15 PM

Shraddha murder case: श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने वो हथियार को बरामद कर लिया है, जिससे आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे। इसके साथ ही कातिल आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसकी अंगुठी दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दी थी। पुलिस ने आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से उस अंगुठी को बरामद कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा हत्याकांड में आफताब ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया था, उस हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस इस हथियार की पिछले 25 दिनों से तलाश कर रही थी। इस हथियार के लिए पुलिस ने गुरुग्राम सहित महरौली के जंगलों में भी छानबीन की थी।

वहीं, पुलिस ने आपताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से श्रद्धा की अंगुठी बरामद कर ली है। आफताब ने ये अंगूठी श्रद्धा की हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दी थी। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने डेटिंग एप से आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड ढूंढ ली थी। इसी दौरान उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड उसके फ्लैट पर आई थी। इस दौरान श्रद्धा के टुकड़े फ्रिज में ही पड़े थे।

पुलिस को अब भी श्रद्धा के मोबाइल के तलाश कर रही है। आपताब ने पुलिस को अभी तक ये नहीं बताया कि उसने श्रद्धा को मोबाइल कहां ठिकाने लगाया है। श्रद्धा का मोबाइल मिलने से इस केस में पुलिस को काफी मदद मिल सकती है।

बता दें कि आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में शनिवार को तिहाड़ जेल भेजा गया है। उसे जेल नंबर चार के बैरक नंबर 15 में रखा गया है। उसे अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। एक कर्मचारी और सीसीटीवी से उसपर नजर रखी जा रही है। आफताब जेल में बिल्कुल नॉर्मल लग रहा है।

Related Post