ऑस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप खेल रहे खिलाड़ी पर रेप का आरोप, सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

By  Vinod Kumar November 6th 2022 10:09 AM

 Cricketer arrested in Rape Case: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्व कप के दौरान शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को रेप के आरोप में सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

 श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. उनके मुताबिक, एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 31 साल के दनुष्का को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्रीलंका की टीम आज सुबह उनके बिना ही वहां से कोलंबो के लिए रवाना हो गई है। गुणथिलका विश्व कप टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट के बीच में गुणाथिलका चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें घर भेजे बिना ही टीम में रख लिया था।

सिडनी पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय महिला के साथ सप्ताह के शुरू में रोज बे स्थित उसके घर पर रेप किया गया। पुलिस के मुताबिक एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। कई सप्ताह की चैटिंग के बाद महिला ने गुणातिलका से मुलाकात की थी। बुधवार 2 नवंबर 2022 की शाम को उसके रेप किया गया। मामले की जांच जारी है। गुणातिलका को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। गुणातिलका ने नवंबर 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से श्रीलंका के लिए आठ टेस्ट, 47 एकदिवसीय और 46 टी20 मैच खेले हैं।


Related Post