युवती को सम्मोहित कर नौकर ने घर की अलमारी से उड़ाए 55 लाख, चार आरोपी गिरफ्तार

By  Vinod Kumar November 18th 2022 01:44 PM

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: पुलिस ने एक घर से चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक घर पर ही नौकरी करता था, जबकि दूसरा तांत्रिक बताया जा रहा है। आरोपियों से पुलिस ने साढ़े आठ लाख रूपये और एक नई क्रेटा कार बरामद की गई है।  

वहीँ मुख्य आरोपी सागर और और तांत्रिक रफीक को बाकी की रिकवरी और मामले में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड लेने के लिए पुलिस ने आज अदालत में पेश किया। एनआईटी पांच नंबर थाना की एसएचओ सुनीता ने बताया कि मनोज शर्मा नाम के एक शराब के ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि उसकी अलमारी में रखे हुए करीब 55 लाख रूपये नगदी और आभूषणों की चोरी की गई है। 

वहीँ, शिकायत मिलने के बाद पुलिस की जांच में एक हैरत करने वाली सच्चाई सामने आई।  जनता कॉलोनी का रहने वाला सागर नाम का एक युवक पीड़ित के भाई नितिन शर्मा के पास फील्ड का काम करता है, जिसका घर में आना जाना लगा रहता था। इसी के चलते उसकी दोस्ती अपने मालिक की बेटी से हो गई थी। इसी के चलते युवक ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए लड़की को नीलम-बाटा रोड पर बनी हुई मजार के तांत्रिक के पास ले गया।

आरोप है यहां तांत्रिक ने लड़की को सम्मोहित कर लाखों रूपये की चोरी को अंजाम दिलवा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी तांत्रिक रफीक और आरोपी युवक सागर के अलावा मामले में शामिल पीड़ित की ही भतीजी और एक अन्य महिला को हिरासत में लिया गया है।  जिनमें से दोनों महिलाओं को पहले ही अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अब आरोपी सागर को जहां तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। वहीं। तांत्रिक रफीक का दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

 

Related Post