रणवीर कपूर ने क्यों फेंका था सेल्फी ले रहे फैन का फोन, वजह आ गई सामने

रणवीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर कपूर एक फैन का फोन फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई पता चल चुकी है। दरअसल ये वीडियो एक एड शूट का है। दरअसल रणवीर कपूर ओपो मोबाइल का एड शूट कर रहे हैं।

By  Vinod Kumar January 28th 2023 06:23 PM

रणवीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर कपूर एक फैन का फोन फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक फेन अपने फोन से रणबीर कपूर के साथ सेल्फी ले रहा है। इसी दौरान रणबीर कपूर उसका फोन फेंक देते हैं। 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग रणबीर कपूर पर भड़क गए। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होना लगा। लोगों ने रणबीर कपूर का इस तरह का बर्ताव ना करने की सलाह दी। साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें घमंडी और अकड़ू बता दिया। वहीं, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये एक एड शूट है। कई तरह की बातें इस वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर की जाने लगीं।

अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई पता चल चुकी है। दरअसल ये वीडियो एक एड शूट का ही है। दरअसल रणवीर कपूर ओपो मोबाइल का एड शूट कर रहे हैं। आज एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ पता चल रहा है कि आखिर रणबीर ने क्यों ऐसा किया था। यह और कुछ नहीं अपकमिंग ऐड के लिए एक प्रमोशनल गिमिक था।

पैपराजी के सामने रीयल ऐड करते हुए प्रचार का ये तरीका आजमाया गया। रणबीर कपूर ने जिनका फोन फेंका उसी वक्त उन्हें नया फोन भी निकाल देते हुए उसका प्रचार किया गया। रणबीर कपूर ने 2019 में ओप्पो की रेनो सीरीज़ के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन अप किया।


Related Post