जन्मदिन पार्टी में युवकों ने की फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत...खुशियों का माहौल मातम में बदला

By  Vinod Kumar November 13th 2022 11:01 AM -- Updated: November 13th 2022 12:15 PM

औरैया/ज्ञानेंद्र शुक्ला: औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्मीकि कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान युवक की गोली लगने से मौत हो गई। 

गोली की आवाज सुनते ही चीख पुकार मचने लगी, आनन-फानन में वहां मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सदर कोतवाली में दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। 

परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि बर्थडे के दौरान हम सभी महिलाएं नीचे थीं। घर के कुछ लोग ऊपर अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। जहां वह सभी शराब पी रहे थे तभी कुछ देर बाद हर्ष फायरिंग हुई, गोलियों की आवाज सुनते ही अचानक चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। जब हम लोग ऊपर पहुंचे तो सभी लोग फरार हो चुके थे। गोली लगने से देव कुमार जमीन पर पड़ा था, जिसकों हम लोग अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना की जानकारी लगते ही एसपी चारू निगम ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Related Post