अयोध्या मामला: फैसले से पहले गृह मंत्रालय की एडवाइजरी, सतर्क रहें राज्य
Arvind Kumar
November 7th 2019 05:44 PM --
Updated:
November 7th 2019 05:45 PM
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कुछ दिनों में अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद मामले में फैसले सुनाने जा रहा है। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने को कहा है। साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर बनाये रखने के भी निर्देश दिए हैं।