हिसार में 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का उदघाटन
Arvind Kumar
May 16th 2021 01:05 PM --
Updated:
May 16th 2021 01:12 PM
हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को हिसार में 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का उदघाटन किया। हिसार के अस्पताल का नाम पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल रखा गया है। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति 7.1 लीटर प्रति बेड प्रति मिनट फ्लो के हिसाब से रहेगी जिसकी आपूर्ति जिंदल स्टील इंडस्ट्रीज के ऑक्सीजन प्लांट से होगी। प्रतिदिन 8 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।