टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला Hockey टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया

By  Arvind Kumar July 31st 2021 10:46 AM

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला Hockey टीम ने एक कठिन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। वंदना कटारिया ओलंपिक्स में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गई हैं!

उधर पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने ऐलान किया कि टोक्यों ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय हॉकी टीम की तरफ से स्वर्ण पदक जीतने पर पंजाब के हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत तौर पर 2.25 करोड़ रुपए के इनाम के साथ सम्मानित किया जायेगा। बता दें कि इससे पहले स्वर्ण पदक जीतने पर दी जाती 2.25 करोड़ रुपए की राशि पूरी टीम के लिए होती थी।

यह भी पढ़ें- सरकारी बॉस नहीं, जनता के सेवक बनकर करें काम अधिकारी – दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें- बच्चों की वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब आएगी वैक्सीन?

पंजाब भवन में यूथ विकास बोर्ड की मीटिंग के उपरांत पत्रकारों को संबोधन करते हुये राणा सोढी ने कहा कि ओलंपिक में गए पंजाब के 20 खिलाड़ियों में से भारतीय हॉकी टीम में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुये उन्होंने कहा कि उनको 3 से 4 पदक जीतने की उम्मीद है।

Related Post