LAC पर फिर हुई झड़प, चीन के दर्जनों सैनिक जख्मी

By  Arvind Kumar January 25th 2021 10:57 AM -- Updated: January 25th 2021 11:01 AM

नई दिल्ली। LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर एक बार फिर से भारत और चीन की सेना के बीच झड़प की खबर है। सूत्रों के मुताबिक यह झड़प सिक्किम में हुई है, जिसमें दर्जनों चीनी सैनिकों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि चार भारतीय सैनिक भी घायल हुए हैं। [caption id="attachment_469086" align="aligncenter" width="700"]India-China face-off in Sikkim LAC पर फिर हुई झड़प, चीन के दर्जनों सैनिक जख्मी[/caption] अभी तक की जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह सिक्किम में चीनी सेना ने यथास्थिति बदलने का प्रयास किया था। चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में अंदर घुस रहे थे तभी भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को रोक लिया और इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हो गई। हालांकि इस झड़प में कोई गोलीबारी नहीं हुई। इस घटना के बाद सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन नियंत्रण में है। यह भी पढ़ें- 26 जनवरी की परेड के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर बॉर्डर पर पहुंचे किसान यह भी पढ़ें- आंदोलन में जान गवां चुके किसानों के परिवार को नौकरी दे हरियाणा सरकार: हुड्डा

Related Post