भारत का अमेरिका को उसी की भाषा में करारा जवाब!

By  Arvind Kumar June 16th 2019 12:35 PM -- Updated: June 16th 2019 12:38 PM

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अमेरिका को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया है। सरकार ने 28 वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। इसमें अमेरिका में उत्पादित या वहां से आयात की जाने वाले बादाम, अखरोट, सेब और दालों सहित 28 उत्पाद हैं। अब भारत में इन वस्तुओं का आयात महंगा हो जाएगा। इन उत्पादों पर लगाया गया यह टैरिफ आज से लागू हो गया है।

Trade भारत का अमेरिका को उसी की भाषा में करारा जवाब!

हालांकि भारत के इस्पात और एल्युमरीनियम पर अमेरिका में शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने अमेरिका के खिलाफ यह कार्रवाई करने का निर्णय पिछले साल 21 जून को ही ले लिया था। उसके बाद इस निर्णय को कई बार टाल दिया गया था। लेकिन अब जब अमेरिका ने जीएसपी के तहत भारत को मिल रही कारोबारी रियायतें वापस ले लीं तो इसके बाद भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक मैच आज, क्या बारिश डालेगी खलल या फिर होगी चौकों-छक्कों की बरसात

आयात शुल्क में वृद्धि के बाद भारत को इनके आयात से 21.70 करोड़ डॉलर (करीब 1,500 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। सेब पर आयात शुल्क लगने से भारतीय सेब के अच्छे दाम मिलेंगे। जिसे यहां के बागवानों को फायदा होगा।

—-PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post