पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद

By  Arvind Kumar August 20th 2019 04:58 PM

श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले में एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान नायक रवि रंजन कुमार सिंह निवासी ग्राम गोप बीघा, तहसील देहरोंसन, जिला रोतासा, बिहार के के रूप में हुई।

LOC 1 पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। वहां के नेता तो भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही रहे हैं। वहां की सेना भी लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की ओर से हो रही इस गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ेंचांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान, 7 सितंबर को सतह पर उतरेगा

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post