बदमाशों का आतंक, सोनीपत में शराब ठेके में लूट तो करनाल में पेट्रोल पंप को बनाया निशाना

By  Arvind Kumar July 25th 2020 01:03 PM

सोनीपत/करनाल। सोनीपत में बदमाशों का आतंक लगातार जारी है। सोनीपत में बिसवां मिल चौक पर स्थित शराब ठेके पर बीती देर रात हथियारों से लैस चार बदमाशों ने 1 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के समय बदमाशों ने ठेके पर काम करने वाले कारिंदों को भी बुरी तरह से पीट दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

वहीं करनाल के नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप में लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रात 1 बजे के आसपास 3 लुटेरे बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने के लिए आते हैं। 80 रुपए का पेट्रोल डलवाते हैं और पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर बंदूक तान देते हैं।

Liquor shop looted in Sonipat | Petrol pump Loot in Karnal

पेट्रोल पंप कर्मचारी अपनी जान बचाता या पैसे? उसने अपनी जेब से सारा कैश लूटेरों को दे दिया। इतने में पेट्रोल पंप के कैबिन में बैठे ने कर्मचारी लुटेरों को पकड़ने के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कर्मचारी के पैर में एक गोली मार दी और बाइक पर लुटेरे फरार हो गए।

Liquor shop looted in Sonipat | Petrol pump Loot in Karnal

पेट्रोल पंप कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस पूरी वारदात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

---PTC NEWS---

Related Post