Lohri festival 2022: जानिए कब है लोहड़ी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, क्यों अंगीठे में देते डालते हैं अन्न की आहूति

By  Vinod Kumar January 10th 2022 03:59 PM -- Updated: January 13th 2022 03:03 PM

Lohri festival 2022: लोहड़ी का त्योहार इस बार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी पूजन का समय 13 जनवरी को शाम सात बजकर 34 मिनट पर है। हिंदू जंत्री के अनुसार अर्घ देने का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी को शाम सात बजकर 34 मिनट के बाद शुरू होगा। इससे पहले भद्राकाल रहेगा। लोहड़ी पर रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बनाकर बैठते हैं।

इसके बाद अग्नि का पूजन कर पानी का अर्घ दिया जाता है। इसके बाद लकड़ियों के जले हुए अंगीठे में अन्न, मुंगफली, रेबड़ी की आहुति दी जाती है। उसके बाद रेवड़ी, मूंगफली आदि खाए जाते हैं। किसान रवि की फसलों से उपजे अन्न को अग्नि में समर्पित करते हैं, नई फसलों का भोग लगाकर देवताओं से धन और संपन्नता की कामना करते हैं। लोहड़ी का त्योहार किसानों को समर्पित है। इस दिन किसान प्रार्थना करते हैं कि उनकी आने वाली फसल अच्छी हो।

इसके अगले दिन माघ माह की शुरूआत पर माघी का त्योहार मानाया जाता है। इस दिन पूरे उत्तर भारत में मकर संक्रांति या उत्तरायण का पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार जहां एक ओर दुल्ला भट्टी की लोक कथा से जुड़ा हुआ है तो वहीं इसका संबंध माता सती की पौरणिक कथा से भी है।

लोहड़ी के त्योहार को वसंत ऋतु के आगमन और शरद ऋतु के अंत के तौर पर भी मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी रात होती है और अगले दिन से धीरे धीरे दिन बढ़ने लगता है।

 

Related Post