हिसार के व्यापारियों से बहादुरगढ़ में लूट, 5 किलो सोना, 21 लाख कैश और कार लूटी

By  Arvind Kumar February 28th 2019 10:07 AM -- Updated: February 28th 2019 10:09 AM

बहादुरगढ़। यहां एक लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है जिसमें आरोपी करीब 5 किलो सोना, साढ़े 21 लाख रुपये कैश, एक आई-20 कार और पीड़ितों के मोबाइल फोन्स लेकर फरार हो गए। वारदात उस वक्त हुई जब हिसार के तीन व्यापारी अपनी कार में दिल्ली से वापस बहादुरगढ़ लौट रहे थे। तभी बहादुरगढ़ बाईपास पर कैंटेबिल फैक्टरी के पास उनकी कार को एक दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दौरान मौके पर दोनों में खूब हंगामा हुआ और बहसबाजी हुई। इसी झगड़े के दौरान आरोपी बदमाश अचानक से पीड़ित व्यापारियों की आई-20 कार लेकर मौके से फरार हो गए।

Bahadurgarh Loot बदमाश पीड़ित व्यापारियों की आई-20 कार लेकर भी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : बदमाशों के हौंसले बुलंद, पिस्तौल की नोक पर छीनी कार

इसी कार में 5 किलो सोना, कैश और दूसरा सामान रखा था। पीड़ित व्यापारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी और पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

Bahadurgarh Loot इस बारे पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

हालांकि अब तक आरोपियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं इस बारे पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ेंबच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार 

Related Post