हरियाणा में महाशिवरात्रि की धूम, सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे श्रद्धालु

By  Arvind Kumar March 4th 2019 10:05 AM -- Updated: March 4th 2019 11:03 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) देशभर की तरह हरियाणा में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस बार महाशिवरात्रि सोमवार के दिन है तो इसका महत्व भी ज्यादा माना जाता है। स्थानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है।

Kurukshetra Temple इस बार महाशिवरात्रि सोमवार के दिन है तो इसका महत्व भी ज्यादा माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी स्थान पर सरस्वती नदी के किनारे आदि काल में ऋषि मुनियों ने तपस्या की थी। भगवान भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था और इसी वरदान में उन्होंने भगवान शिव से स्थाणु रूप में यहां पर प्रतिस्थापित होने के कामना की थी। तभी से भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में यहां पर विराजमान है।

Kurukshetra Temple

सोमवार को महाशिवरात्रि के दिन देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को रुद्राभिषेक किया और पूजन में उनके प्रिय पदार्थ भांग धतूरा दूध शहद गंगाजल समेत तमाम चीजें उन्हें अर्पित की और सुख समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ेंमहिला को मौत का खौफ दिखाकर करवाया गया धर्म परिवर्तन?

Related Post