मलेशिया में हुई दो भारतीयों की हत्या.. एक युवक विकास कैथल के गाँव तारागढ़ व दूसरा गुरजीत पंजाब का रहने वाला 

By  CHOHAN December 8th 2017 08:11 AM -- Updated: April 23rd 2018 12:13 PM

कैथल के गाँव तारागढ़ के एक युवक विकास(20+) की मलेशिया के कजंग डिस्ट्रिक्ट में हत्या कर दी गई है। विकास के साथ पंजाब के रहने वाले गुरजीत नामक युवक की भी हत्या हुई है। दोनों ही युवक इंडिया से बाहर मलेशिया काम की तलाश में गए थे। शनिवार को दोनों युवक कमरे से फेक्टरी के लिए निकले थे जैसे ही फेक्टरी के गेट पर पहुंचे तो अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक विकास का परिवार गाँव तारागढ़ में ही रहता है। मृतक के परिवार में पिता, माँ बड़ी बहन जिसकी शादी हो चुकी है व एक छोटा भाई है। पारिवारिक स्थिति कमजोर है और एक एकड़ जमीन है। लगभग 11 महीने पहले विकास को पिता ने कर्ज लेकर मलेशिया भेजा था। कत्ल वाले दिन की (शनिवार) सुबह ही विकास की आखिरी बार परिवार से बात हुई थी।

मलेशियन मीडिया के अनुसार 

कत्ल मलेशिया के कजंग डिस्ट्रिक्ट के जलन बालकोन्ग जाया 3 के इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ है। वहां के असिस्टेंट पुलिस कमिशनर अहमद जाकिर मोहमद युसूफ के अनुसार कत्ल तेजधार हथियार से हुआ है और दोनों के चेहरे व शरीर पर गहरे घाव के निशाँ है। दोनों की जेब में बटुये मिले है जिनमें पैसे सही सलामत है जिससे लगता है कत्ल लूटपाट के इरादे से नहीं किया गया है। बाकी पुलिस जांच कर रही है।

मलेशिया में मारे गए दो भारतीयों में से कैथल के विकास के पिता ने बताया की 11 महीने पहले जनवरी में जमीन को गहने रख कर बेटे को मलेसिया भेजा था लेकिन उन्हें नहीं पता था ऐसा होगा। परिवार में कमाने के लिए व्ही गया था। अब परिवार की स्थिति कमजोर है और वो चाहते हैं की सरकार की तरफ से मदद मिले।

उनके चाचा ने बताया की लगभग ग्यारह महीने पहले विकाश मलेशिया गया था। पता नहीं क्या झगड़ा हुआ व्हाट्सअप के माध्यम से पता चला की उसकी और एक पंजाब के लड़के की हत्या कर दी गई है। फिर उन्होंने पता किया और अब दुष्यंत चौटाला की मदद से वीके सिंह से बात हुई और डेड बॉडी लाने की तैयारी चल रही है। परिवार की स्थिति बिलकुल दयनीय है जमीन का एक टुकड़ा था वो भी चला गया और बेटा  भी चला गया। परिवार चाहता है की सरक्कार विकास की डेड बॉडी मंगवाए और आर्थिक सहायता भी दे ताकि परिवार का गुजारा हो सके।

गाँव में विकास की मौत से सन्नाटा सा छ गया है। गाँव में मातम का माहौल है। इस बात के बावजूद मां और बहन विकास की मौत से बेख़बर हैं।

Related Post