ममता ने हासिल किया एक और मुकाम, ओशिनिया की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

By  Arvind Kumar March 29th 2019 06:08 PM -- Updated: March 29th 2019 06:10 PM

पंचकूला। मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है, ऐसा ही कुछ ममता सौदा ने फिर से कर दिखाया है। माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो और यूरोप में माउंट एल्ब्रस को फतह करने के बाद ममता ने एक और कीर्तिमान अपने नाम करते हुए ओशिनिया की सबसे ऊंची चोटी कारस्टेंसज पिरामिड पर तिरंगा फहराया है। उनका अभियान 22 मार्च, 2019 को सम्पन्न हुआ।

Mamta Sodha climbs Oceanias highest peak

ममता का उद्देश्य शेष महाद्वीपों में सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना हैहरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात ममता सौदा ने माउंट कारस्टेंसज पर फतह को एक शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब उनका उद्देश्य शेष महाद्वीपों में सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना है। इससे पहले, उन्होने 2010 में माउंट एवरेस्ट, 2012 में माउंट एल्ब्रस व 2013 में किलिमंजारो पर फतह कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि मैंने एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है और अब उनका लक्ष्य दुनिया के सात शिखर पर चढ़ना है। उन्होंने पर्वतारोहण अभियान में सहयोग देने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ-साथ राज्य सरकार को भी धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें : आईपीएल में चमकेगा फरीदाबाद का सितारा, दिल्ली कैपिटल ने 3 करोड़ में खरीदा

ममता सौदा एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें 2010 में माउंट एवरेस्ट को फतह करने के सफल प्रयास के लिए जाना जात है। पर्वतारोहण खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 2014 में देश के चोथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस अभियान को सफल बनाने के लिए रिको, ओएनजीसी और सेंट मार्गेट स्कूल प्रबंधन ने ममता सौदा की सहायता की।

दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक कारस्टेंसज पिरामिड, इंडोनेशिया के बेहद दुर्गम और बीहड़ पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में 4,884 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिखर को हिमालय और एंडीज के बीच उच्चतम बिंदु के रूप में भी जाना जाता है, जिसे दुनिया में ‘आईलैंड पीक‘ के रूप में जाना जाता है।

Related Post