पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By  Arvind Kumar September 16th 2019 02:18 PM -- Updated: September 16th 2019 02:53 PM

यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) कैंप इलाके में पति पर अपनी ही पत्नी को गोली मारने के आरोप लगे हैं। घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और इन दोनों के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा था। लेकिन जब पति को यह पता चला कि उसकी पत्नी उसी के दोस्त के साथ यमुनानगर में है तो उसने आकर इस घटना को अंजाम दे दिया।

Yamunanagar News 2 यमुनानगर में पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हालांकि गोली महिला के कंधे पर लगी है लेकिन उसके बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए आईसीयू में दाखिल करवाया गया है। उधर सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

Yamunanagar News 3 यमुनानगर में पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गोली मारने की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : ‘आतंक’ की चिट्ठी, रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को उड़ाने की धमकी

---PTC NEWS---

Related Post