अजगर को अपने हाथों से पानी पिला रहा शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By  Vinod Kumar January 15th 2022 06:07 PM

सोशल मीडिया: जानवरों के प्रति कुछ लोगों में बहुत ज्यादा प्यार और दया भावना होती है। जहां पहले के समय में लोग जरूरत के लिए मवेशी रखते थे, शिकार में मदद के लिए शिकारियों द्वारा कुत्तों को रखा जाता था, सकारात्मक ऊर्जा के लिए घरों में मछलियों को रखा जाता था, लेकिन धीरे धीरे लोगों ने अन्य जानवरों को पालना भी शुरू किया।

लोग अब बिल्लियों, कुत्तों, खरगोशों आदि के अलावा विभिन्न जानवरों को रखने के शौकीन हैं। विदेशों में बंदरों को सांप और मगरमच्छ पालने का चलन है। लोग अक्सर इनके वडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।

इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स सांप की मशहूर प्रजाति 'पायथन' को अपने हाथ से पानी पिला रहा है। स्नेक्स नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने इस वीडियो को शेयर किया है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

जहां किसी भी इंसान की ऐसा करने में रूह कांप जाएगी, वहीं यह शख्स बड़ी आसानी से अजगर को पानी पिलाता दिख रहा है। वहीं अजगर भी पानी पीने के दौरान शख्स पर पूरा भरोसा करता दिख रहा है, वह भी शख्स पर किसी प्रकार से हमला करता नहीं दिख रहा है।

 

 

इस इंस्टाग्राम चैनल पर सांपों के कई वीडियो शेयर किए गए हैं। पायथन सांप की एक बड़ी प्रजाति है जो पहले अपने शिकार का दम घोंटती है और फिर उसे जिंदा निगल जाती है। इसलिए इंटरनेट पर लोग इस चैनल के एक शेयर किए गए वीडियो में अजगर को पानी पिलाते हुए देखने के बाद हैरान हैं।

Related Post