महाराष्ट्र में रातों-रात बदले राजनीतिक घटनाक्रम से 'सदमे' में आया एक शख्स
Arvind Kumar
November 24th 2019 02:58 PM --
Updated:
November 24th 2019 03:00 PM
मुंबई। महाराष्ट्र में रातों-रात बदले राजनीतिक घटनाक्रम से एक शख्स 'सदमे' में आ गया है और बीमार पड़ गया है। यह शख्स महाराष्ट्र के चंद्रपुर के गढचंदूर स्थित महाविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर जहीर सैयद हैं। प्रोफेसर ने दावा किया है कि राज्य में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से वह 'सदमे' में हैं। जहीर ने आगे बताया कि इसके चलते उन्होंने महाविद्यालय में छुट्टी की अर्जी दी थी लेकिन महाविद्यालय ने उसे नामंजूर कर दिया।