टोक्यो पैरालंपिक: हरियाणा के मनीष नरवाल ने गोल्ड तो सिंहराज ने जीता रजत पदक

By  Arvind Kumar September 4th 2021 11:39 AM

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लगातार भारत की झोली में मेडल गिर रहे हैं। पैरालंपिक में शूटिंग के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज ने रजत पदक जीता है। पदक जीतने के बाद मनीष नरवाल ने कहा कि स्वर्ण पदक के लिए मैं अपने परिवार, कोच और देश के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिनकी वजह से मैंने आज ये पदक जीता है।

दोनों खिलाड़ी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। हरियाणा सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये और रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने करनाल लाठीचार्ज को लेकर DC और SP से तलब की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- अभय चौटाला बोले- IAS अधिकारी को सजा देने के बजाय तबादला कर दिया इनाम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, ''उनके इस करतब से भारत खुश है। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।''

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना से बात करके उन्हें स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर बधाई दी। दोनों एथलीटों ने प्रधानमंत्री द्वारा पैरा-एथलीटों को बार-बार प्रोत्साहन की सराहना की और उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया।

Related Post