हरियाणा की छोरी का कमाल, फतह की साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी

By  Arvind Kumar February 3rd 2019 03:31 PM -- Updated: February 4th 2019 10:10 AM

फतेहाबाद। (सतीश अरोड़ा) हरियाणा के फतेहाबाद की एक छोरी ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर उसपर तिरंगा फहराया है। मनीषा ने 26 जनवरी को इस चोटी को फतह करने में सफलता हासिल की है।

मनीषा के मुताबिक उसे किलीमंजारों तक पहुंचने में कई परेशानियां आई मगर उसने हार नहीं मानी और चोटी पर पहुंचकर अपने देश-प्रदेश का नाम रोशन किया।

Kilimanjaro मनीषा ने 26 जनवरी को इस चोटी को फतह करने में सफलता हासिल की है।

मनीषा का अगला लक्ष्य अब माउंट एवरेस्ट को फतह करना है। इसके लिए मनीषा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।  मनीषा ने बताया कि एक टीवी सीरियल से प्रेरणा लेकर उसने माउंट एवरेस्ट पर विजय पाने का सपना संजोया है।

यह भी पढ़ेंखुदकुशी मामले में सास और पति गिरफ्तार, दहेज मांगने व मारपीट का आरोप

मनीषा की इस उपलब्धि पर पूरे गांव एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने उनका स्वागत कर उत्साह वर्धन किया है।

Related Post