आंदोलन में गए कई किसान लापता, इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारी

By  Arvind Kumar January 30th 2021 10:42 AM

सोनीपत। किसान आंदोलन में गए कई लोग लापता हो गए हैं। उन लोगों की जानकारी देने के लिए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक नंबर जारी किया है। गुरनाम सिंह ने कहा कि लापता की जानकारी इस नंबर (9315848586) पर दी जा सकती है।

Many People Missing आंदोलन में गए कई किसान लापता, इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारी

वहीं गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आंदोलनकारियों पर जो भी मुकदमे हुए हैं, उन सब के केस किसान यूनियन लड़ेगी और उसका खर्च भी किसान यूनियन उठाएगी। यह भी पढ़ें- हरियाणा की खाप पंचायतें अब फिर कूदी किसान आंदोलन में

Many People Missing आंदोलन में गए कई किसान लापता, इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारी

गौर हो कि देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान आंदोलन हो रहा है। इस बीच किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली। इस परेड के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कई किसानों को हिरासत में लिया गया। साथ ही कई किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Many People Missing आंदोलन में गए कई किसान लापता, इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारी

26 जनवरी के बाद से कई लोग गायब भी हैं। ऐसे में अगर आपको कोई जानकारी है तो इस नंबर (9315848586) पर आप कॉल कर सूचना दे सकते हैं। इस नंबर पर किसान यूनियन के पदाधिकारी हरपाल होंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी

Related Post