इस काम के लिए शेफ विकास खन्ना 'एशिया गेम चेंजर अवार्ड' से होंगे सम्मानित
नई दिल्ली। कोरोना काल में भारत में लाखों लोग तक खाना पहुंचाने वाले मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना 'एशिया गेम चेंजर अवार्ड' से सम्मानित होंगे। इस बार पुरस्कार के लिए जिन छह लोगों का चयन किया गया है, उनमें खन्ना अकेले भारतीय हैं।
दरअसल विकास खन्ना ने कोरोना महामारी के समय लाखों लोगों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की। उन्होंने भारत में जरूरतमंदों तक भोजन मुहैया कराने के लिए 'फीड इंडिया' नाम से एक अभियान शुरू किया था।
बता दें कि यह अभियान उन्होंने भारत से हजारों मील दूर न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपने घर से चलाया। जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर के बाहर क्वारेंटाइन पोस्टर नहीं चिपकाएगा चंडीगढ़ प्रशासन
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने किया बड़ा दावा
वहीं उन्होंने भोजन के अलावा मास्क और अन्य जरूरी वस्तुएं भी लोगों तक पहुंचाई थी। ऐसे में अब उन्हें 'एशिया गेम चेंजर अवार्ड' से सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कार विजेताओं को ऑनलाइन माध्यमस से अक्टूबर में सम्मानित किया जाएगा।