वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता, प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कंप

By  Arvind Kumar July 28th 2020 01:26 PM

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) हिसार रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से लड़की के फरार होने का मामला सामने आया है। लड़की के फरार होने के बाद प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मचा है। मामले को लेकर शहर थाने में वन स्टॉप सेंटर संचालिका रेणु ने शिकायत दी है। लेकिन अभी तक लड़की के बारे में पता नहीं चला है। वहीं लड़की को पहले भी दो बार वन स्टॉप सेंटर में रखा जा चुका है। फरार हुई लड़की दुष्कर्म पीड़िता थी। अब तीसरी बार यहां पर छोड़ा गया था। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में वन स्टॉप सेंटर संचालिका रेणु ने बताया कि टोहाना पुलिस 25 जुलाई को 17 साल की लड़की को आश्रय के लिए महिला बाल एवं विकास विभाग की तरफ से चल रहे केंद्र में छोड़कर गई थी। 26 जुलाई की रात को लड़की अन्य बच्चों के साथ बात करके खाना खाने के बाद सो गई। Minor rape victim escaped from one stop center रात को करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच खिड़की से निकलकर भाग गई। इस बारे में पता चलने के बाद शहर थाने में सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Minor rape victim escaped from one stop center सिटी थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि किसी मामले में पीड़ित लड़की को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था जो कि पीछे के रास्ते से भाग गई। वन स्टॉप सेंटर की संचालिका की शिकायत मामला दर्ज कर लिया गया है, लड़की की तलाश जारी है। ---PTC NEWS---

Related Post