टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर

By  Arvind Kumar July 24th 2021 12:15 PM -- Updated: July 24th 2021 12:24 PM

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मे​डल पर कब्जा जमाया है। इस मेडल के बाद देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी मीराबाई चानू को बधाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें- किसानों के बीच पहुंचे ओपी चौटाला, सरकार को बताया लुटेरों को गिरोह

यह भी पढ़ें- छुड़ानी गांव में टूटी मातन लिंक और केसीबी ड्रेन

 

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 में होने थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन्हें पूरे एक साल स्थगित करना पड़ा। ओलंपिक में भारत के 126 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ये खिलाड़ी 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारत पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग खेलों में भाग ले रहा है। ऐसे में भारत की झोली में कई मेडल आ सकते हैं।

Related Post