इस दिन केरल तट पर होगा मानसून का आगमन

By  Arvind Kumar May 15th 2019 04:15 PM -- Updated: May 15th 2019 04:16 PM

नई दिल्ली। इस साल मानसून का आगमन कुछ देरी से होगा। इस वर्ष भारत में केरल तट पर मानसून का आगमन 6 जून को होगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंच जाता था। लेकिन इस बार इसमें चार दिन की देरी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आज विभाग की तरफ से मानसून को लेकर पहली जानकारी जारी की गई है।

हालांकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कुछ दिन पहले केरल तट पर मॉनसून के आगमन की तारीख़ 4 जून बताई थी। इसपर मौसम विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया।

Mansoon 2 मौसम विभाग की तरफ से मानसून को लेकर पहली जानकारी जारी की गई

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के मौसम में हुए बदलाव के लिए उन्होंने पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार बताया है। साथ ही कहा कि मौसम में यह बदलाव केवल आज तक ही बना रहेगा। इसके बाद 18 और 19 मई को एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा।

यह भी पढ़ेंलैंड स्लाइड से चंबा-जोत मार्ग टूटा, जेसीबी व पिकअप सहित मलबे में दबा व्यक्ति

Related Post