निर्दयी मां ने अपने ही दो बेटों को मार डाला, पति से झगड़े के बाद गुस्से में थी

By  Arvind Kumar February 5th 2020 12:12 PM -- Updated: February 5th 2020 12:16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक निर्दयी मां ने अपने ही बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी महिला ने बेटी को भी मारने का प्रयास किया था लेकिन वो बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News | Mother killed her own sons निर्दयी मां ने अपने ही दो बेटों को मार डाला, पति से झगड़े के बाद गुस्से में थी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला सरिता यादव का अपने पति बलिराम यादव के साथ झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद पति घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने दो बच्चों को गला दबाकर मार डाला जबकि बेटी को मारने वो सफल नहीं हो सकी।

Hindi News | Mother killed her own sons निर्दयी मां ने अपने ही दो बेटों को मार डाला, पति से झगड़े के बाद गुस्से में थी

सुबह जब पति घर लौटा और बच्चों के बारे में पूछताछ की तब महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। बाद में पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंऑनलाइन ठगी का नया तरीका, कुछ ऐसे महिलाओं को निशाना बना रहे ठग

---PTC NEWS---

Related Post