NHM कर्मचारियों ने करवाया मुंडन, चुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार की दी चेतावनी

By  Arvind Kumar February 11th 2019 02:27 PM -- Updated: February 11th 2019 02:38 PM

चंडीगढ़। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज सातवें दिन में प्रवेश कर गई। एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से धरनारत हैं। लेकिन इसे एक विडम्बना कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हमारी हिन्दू संस्कृति के अनुसार घर परिवार में जब किसी का निधन होता है तो मुंडन करवाया जाता है, लेकिन गुरुग्राम और रेवाड़ी सहित कई जिलों में लगातार 6 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को मुंडन करवाना पड़ा। एनएचएम कर्मचारियों ने यह तरीका इसलिए अपनाया ताकी सरकार उनकी आवाज सुने।

Employees Strike एनएचएम कर्मचारियों को अब डॉक्टरों का भी साथ मिलने लगा है

उधर दूसरी ओर एनएचएम कर्मचारियों को अब डॉक्टरों का भी साथ मिलने लगा है। गुरुग्राम में अस्पताल के डॉक्टर ने भी मुंडन करवाया और एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। हड़ताल से टीकाकरण, एंबुलेंस, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में बच्चों के हेल्थ चेकअप जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं।

Employees Strike कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है

यह भी पढ़ेंवित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बयान, सभी को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट

कर्मचारियों ने आज से क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया और यह तबतक चलेगा जबतक सरकार इनकी मांगे नहीं मान लेती। कर्मचारियों का कहना है कि इसका जवाब वो अब आने वाले 2019 के चुनावों में वोट की चोट से देंगे तब शायद सरकार को इन कर्मचारियों के दर्द का अहसास होगा।

Related Post