UIDAI की उपलब्धि, देश में अब 125 करोड़ निवासियों के पास आधार

By  Arvind Kumar December 28th 2019 05:17 PM

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यह घोषणा की है कि आधार परियोजना ने 125 करोड़ के अंक को पार करके नई उपलब्धि हासिल की है। इसका मतलब यह है कि भारत के 125 करोड़ से अधिक निवासियों के पास 12 अंकों की विशिष्ट पहचान उपलब्‍ध है।

NOW 125 CRORE RESIDENTS OF INDIA HAVE AADHAAR UIDAI की उपलब्धि, देश में अब 125 करोड़ निवासियों के पास आधार

यह उपलब्धि आधार धारकों द्वारा आधार के प्राथमिक पहचान दस्तावेज के रूप में तेजी से बढ़ते उपयोग के कारण हासिल हुई है। यह इस तथ्य से यह स्पष्ट है कि आधार-आधारित प्रमाणीकरण सेवाओं का शुरूआत से अब तक लगभग 37,000 करोड़ बार उपयोग हो चुका है। वर्तमान में यूआईडीएआई को प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ प्रमाणीकरण अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस, सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

इसके अलावा आज नागरिक आधार में अपने विवरण को अद्यतन रखने के अधिक इच्छुक हैं। यूआईडीएआई ने अब तक लगभग 331 करोड़ सफल आधार अपडेट (बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय) दर्ज किए हैं। वर्तमान में यूआईडीएआई को रोजाना लगभग 3-4 लाख आधार अपडेट अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

---PTC NEWS---

Related Post