कांगड़ा में एक और मरीज में कोरोना की पुष्टि, हाल ही में दिल्ली से लौटा था
Arvind Kumar
May 6th 2020 04:28 PM
शिमला। कांगड़ा में कारोना पॉजिटिव का नया मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह शख्स दिल्ली से टैक्सी में पांच लोगों के साथ कांगड़ा आया था। यह मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अब ज़्यादा सतर्क है। बाहरी राज्यों से आए लोगों के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चैकअप व निगरानी के लिए सख्ती बरती जाएगी।