CIA स्टाफ सिरसा की फिर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By  Arvind Kumar March 2nd 2019 12:35 PM

सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) सीआईए सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दूसरे दिन भी बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव भंगू में रेड मारकर दो अफीम तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 2 किलो 580 ग्राम अफीम बरामद की है।

Police पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

आरोपियों की पहचान रामकुमार, पुत्र मंगा राम निवासी भंगू व जोगिंद्र मेहता, पुत्र श्यामलाल मेहता निवासी ए-ब्लॉक, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से सप्लायर के बारे में पता करके आरोपियों व सप्लायर के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है, जोकि सिरसा, बड़ागुढ़ा व पंजाब एरिया में सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें : तांत्रिक उर्फ विजय बत्रा की हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post