फतेहाबाद: पेंट करते समय रस्सा टूटने से दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, सचिवालय कर्माचारियों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

By  Vinod Kumar March 31st 2022 02:16 PM

फतेहाबाद के लघु सचिवालय में आज उस समय हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई जब लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर पेंट का कार्य कर रहा एक मजदूर नीचे आ गिरा, जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी संदीप काफी दिनों से लघु सचिवालय में पेंट का काम कर रहा था।

Fatehabad Secretariat, Fatehabad news, haryana, Fatehabad Painter

 

आज वह दूसरी मंजिल में रस्सी के सहारे से पेंट कर रहा था कि इसी दौरान रस्सी टूट गई और एक बड़ा हादसा हो गया। मजदूर रस्सी टूटने से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत नागरिक हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहीं सूचना मिलने पर डिप्टी सीएमओ डॉ सुनीता चौकी भी मौके पर पहुंची और मजदूर का हाल चाल जाना। इसके साथ ही लघु सचिवालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मजदूर को नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मजदूर के गिरने से लघु सचिवालय में मचा हड़कंप

मजदूर के नीचे गिरते ही लघु सचिवालय में हड़कंप मच गय़ा। मजदूर के नीचे गिरते ही जोरदार आवाज सुनाई दी। चीख चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद लघु सचिवालय में मौजूद कर्मचारी इकट्ठा होकर मजदूर के पास पहुंचे। इसके बाद फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस में मजदूर को अस्पताल ले जाया गया।

Fatehabad Secretariat, Fatehabad news, haryana, Fatehabad Painter

Related Post