खेत में गिरा जहाज का हिस्सा, लोगों में फाइटर प्लेन गिरने की आशंका से मचा हड़कंप

By  Arvind Kumar April 24th 2019 10:50 AM -- Updated: April 24th 2019 12:29 PM

अंबाला। (कृष्ण बाली) अंबाला के गांव रोलां के पास अल सुबह जेगुआर जहाज का कुछ हिस्सा गिर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि लोगों में जहाज गिरने की आशंका से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जहाज में तकनीकी खराबी आने पर तेल टैंक गिरा गए हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तेल टैंक है या फिर जहाज में लगी मिसाइल। फिलहाल इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। [caption id="attachment_286696" align="aligncenter" width="700"]Jaguar Fighter Plane घटना के बाद एयर फोर्स के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं[/caption]

घटना के बाद एयर फोर्स के कर्मचारी व अधिकारी अम्बाला पुलिस के साथ खेत में पहुंच गए हैं और छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें : एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

Related Post