फतेहाबाद में पराली के धुएं के कारण दिल्ली से भी आगे पहुंचा प्रदूषण का स्तर

By  Arvind Kumar October 15th 2020 02:00 PM

  • फतेहाबाद में बढ़ा प्रदूषण का स्तर
  • रात को एयर इंडेक्स पहुंचा 1209
  • सुबह भी एयर इंडेक्स 307 के आस पास

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद में लगातार पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण एयर इंडेक्स सुबह 4 बजे 1207 तक जा पहुंचा, वहीं दिन में भी फतेहाबाद का एयर इंडेक्स 307 के करीब दर्ज किया गया।

कृषि अधिकारियों का कहना है कि लगातार पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जा रही है और पुलिस मामले भी दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के इन गांवों में बिल्कुल भी नहीं जलेगी पराली

Fatehabad Air Quality Index फतेहाबाद में पराली के धुएं के कारण दिल्ली से भी आगे पहुंचा प्रदूषण का स्तर

फतेहाबाद के कृषि अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि उनके द्वारा 48 किसानों के खिलाफ अब तक शिकायत दी गई है। वहीं हरसेक ने 111 स्थानों पर पराली जलने की सूचना दी है, उन जगहों को वेरीफाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पराली जलाने पर 3 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज

Fatehabad Air Quality Index फतेहाबाद में पराली के धुएं के कारण दिल्ली से भी आगे पहुंचा प्रदूषण का स्तर

राजेश सिहाग ने बताया कि उनके द्वारा किसानों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है और फतेहाबाद में 90 गांव को रेड जोन घोषित किया गया है जहां पर पिछली बार पराली अधिक जलने की सूचना आई थी।

Fatehabad Air Quality Index फतेहाबाद में पराली के धुएं के कारण दिल्ली से भी आगे पहुंचा प्रदूषण का स्तर

उस रेड जोन में किसानों के लिए पराली जागरूकता कैंप भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन फतेहाबाद की आबोहवा लगातार पराली जलने के कारण खराब हो रही है, जिससे लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Related Post