गर्भावस्था में भी तपती धूप में अपनी ड्यूटी कर रही ये DSP

By  Arvind Kumar April 21st 2021 05:22 PM

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाया है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे और ना ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक गर्भवती महिला कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने सड़कों पर डटी हुई है। दरअसल यह महिला दंतेवाड़ा DSP शिल्पा साहू है। शिल्पा गर्भावस्था के दौरान भी चिलचिलाती धूप में अपनी टीम के साथ सड़कों पर मुस्तैदी से तैनात हैं और लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रही हैं।

 शिल्पा साहु की इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और होनहार पुलिस अफसरों के होने पर गर्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में खांसी-बुखार के इलाज से पहले करवाना होगा कोरोना टेस्ट

यह भी पढ़ें- अब एक क्लिक पर मिलेगी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी

DRDOउल्लेखनीय है कि भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,95,041 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में 2,023 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,82,553 हो गई है। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,32,76,039 है।

Related Post