लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और भोगली बिहू पर राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई
Arvind Kumar
January 13th 2020 10:06 AM
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष के त्योहारों पर सभी नागरिकों को बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा- ‘मैं लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष के अवसर पर भारत और विदेशों में रह रहे सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत त्योहारों का देश है। देश भर में विभिन्न नामों और रूपों के तहत मनाए जाने वाले त्यौहार हमारे किसानों की अथक मेहनत के लिए हमारे सम्मान के प्रतीक हैं।