ऊना में पलटी निजी स्कूल बस, 12 बच्चे घायल...2 को पीजीआई किया गया रेफर

By  Vinod Kumar August 12th 2022 05:57 PM -- Updated: August 12th 2022 06:25 PM

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लमलेहड़ी के पास एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हुए हैं। तीन छात्रों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। 2 बच्चों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। स्कूल प्रबंधक समेत अभिभावक भी हादसे के बाद अस्पताल पहुंच गए हैं।

हादसे के बाद लोगों की मदद से बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। 10 बच्चों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। लमलेहड़ी के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। अभिभावक बच्चों को देखने के लिए मौके पर पहुंचे। कुछ परिजन रोते बिलखेते हुए ऊना अस्पाल पहुंचे। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। इसके अलावा पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

Related Post